मोतिहारी, मार्च 20 -- मोतिहारी/मधुबन। बापूधाम चन्द्रहिया स्थित गांधी आश्रम में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पूर्व केंद्रीय मंत्री, राज्य सभा सांसद सह गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के उपाध्यक्ष विजय गोयल व सांसद राधा मोहन सिंह ने पुष्प अर्पित किया। साथ ही थीम पार्क का अवलोकन भी किया। उन्होंने चंद्रहिया सहित पिपराकोठी, मधुबन और बड़हरवा लखनसेन का दौरा किया। मौके पर मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, बिहार राज्य मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद सहित कई थे। इधर,राज्यसभा सांसद सह गांधी स्मृति व दर्शन समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय गोयल ने शुक्रवार को मधुबन में बने महात्मा गांधी के भित्ति शिल्प, कांग्रेस आश्रम बने महात्मा गांधी की प्रतिमा के रख-रखाव व मध्य विद्यालय बालक का निरीक्षण किया। मौके पर विधायक राणा रणधीर सिंह, बब...