बिहारशरीफ, मार्च 1 -- सांसद ने गुलाल लगा कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली कहा, विश्व में मच रहे उथल-पुथल के बीच मोदी देश के लिए आवश्यक फोटो 01 शेखपुरा 02 - पार्टी कार्यालय में सांसद अरुण भारती को गुलाल लगाते लोजपा (आर) के कार्यकर्ता। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोजपा (आर) सांसद अरुण भारती पार्टी के नेताओं और कार्यकताओं के संग होली मनाने रविवार को शेखपुरा पहुंचे। शहर के बाइपास रोड स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष इमाम गजाली की अगुवाई में सांसद का जोरदार स्वागत किया गया। सांसद ने कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। साथ ही शांति एवं सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की। सांसद ने कहा कि पूरा विश्व युद्ध की ओर जा रहा है। परंतु, भारत एकलौता देश है जो शांति की अपील कर रहा है। इस बदले वैश्विक युग में पीएम नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत...