गोरखपुर, मार्च 24 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सांसद रवि किशन शुक्ला ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट कर वनटांगिया एवं आदिवासी समाज के कल्याण के बारे में चर्चा की। उन्होंने सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा करते हुए दोनों समुदाय के व्यापक बदलाव और भविष्य की दिशा में उठाए गए कदमों के बारे में बताया। सांसद ने बताया कि गोरखपुर में वनटांगिया और आदिवासी समाज तेजी से मुख्यधारा से जुड़ रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं का लाभ अब इन समुदायों तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है। उन्होंने विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही योजनाओं और उनके सफल क्रियान्वयन की सराहना की। सांसद ने राष्ट्रपति को बताया कि वनटांगिया बस्तियों में विद्यालयों की स...