गोरखपुर, अगस्त 6 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सांसद रवि किशन गुरुवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त संख्या में पेट्रोल पंप स्थापित किए जाने की मांग की। सांसद ने कहा कि लखनऊ से गाजीपुर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश को प्रदेश की राजधानी से जोड़ने वाला पूर्वांचल एक्सप्रेसवे राज्य का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और व्यस्त मार्ग है। इस एक्सप्रेसवे पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में निजी, व्यावसायिक तथा मालवाहक वाहनों का आवागमन होता है। इसके बावजूद पूरे मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पेट्रोल पंप एवं ईंधन सुविधाओं का अभाव वाहन चालकों और यात्रियों के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि रात्रिकालीन यात्रा और आपातकालीन परिस्थितियों में यह स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाती है। बेहतर ईंधन अवसंरचना सड़क सुरक्षा, सुगम यातायात तथा यात्रियों की सुविधा के लिए आव...