इटावा औरैया, मई 8 -- महेवा। कस्बा निवाड़ी कला में संचालित बिजली उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाए जाने के लिए सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे ने अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर क्षमता बढ़ाने तथा पुराने उपकरणों को बदलकर नए उपकरण लगाने की मांग की है। जिससे कि गर्मी में आम जनमानस को परेशानी का सामना न करना पड़े। सांसद ने पत्र में लिखा कि बिजलीघर पर क्षमता से अधिक लोड होने के कारण आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं जिस कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहती है वहीं आपूर्ति का क्षेत्र भी बड़ा है इन सब कारणों के चलते उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है, जनहित को देखते हुए उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाए जाने के उपाय किए जाए। सांसद की इस मांग पर क्षेत्र के प्रधान प्रतिनिधि अहेरीपुर अखिलेश वर्मा, अन्नू पाल, मिथुन पांडेय, रामजी तिवारी, प्रबल सिंह आदि ने हर्ष जताया है।

हिंदी हिन्दु...