दुमका, अप्रैल 27 -- रानेश्वर। प्रतिनिधि रानेश्वर थाना मुख्यालय परिसर में नवनिर्मित थाना भवन का रविवार को उद्घाटन किया गया। इस दौरान एक उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। दुमका सांसद नलिन सोरेन एवं स्थानीय विधायक आलोक सोरेन ने संयुक्त रूप से थाना मुख्यालय भवन का नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर विधिवत उद्घाटन किया, जबकि थाना कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के बाद सांसद एवं विधायक ने थाना भवन का अवलोकन किया। मौके पर एसपी पीतांबर सिंह खेरवार उन्हें थाना भवन को लेकर जानकारी दी। इस दौरान थाना प्रभारी कक्ष में एसपी श्री खेरवार ने एमपी एवं एमएलए को सरकार द्वारा पुलिस को उपलब्ध कराई गई वाहन एवं बाइक की जानकारी दी, जिसे पुलिस बल सक्रियता पर वृद्धि की भी बात कही गई। यह भी पढ़ें- रानेश्वर में नवनिर्मित थाना भवन का उद्घाटन दुमका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.