मऊ, मई 1 -- मऊ, संवाददाता। घोसी लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद राजीव ने शुक्रवार को दावा किया कि उनके प्रयास से दोहरीघाट-औड़िहार मेमो ट्रेन सेवा को रेलवे बोर्ड द्वारा आधिकारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह सेवा अब प्रतिदिन संचालित होगी, जिससे क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। सांसद ने बताया लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से प्रश्नकाल के दौरान यह मांग उठाया था। सांसद ने कहा कि उन्होंने रेलवे अधिकारियों और मंत्रालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों से लगातार संपर्क कर इस मांग को स्वीकृति दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई। सांसद ने बताया कि रेलवे बोर्ड की तरफ से जारी आदेश के अनुसार दोहरीघाट-औड़िहार मेमो ट्रेन अब प्रतिदिन संचालित होगी, इससे दोहरीघाट, मुरादपुर हाल्ट, अमिला, घोसी, कोपागंज, इंदारा, मऊ, दुल्लहपुर, जखनियां, सादात और औड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.