दुमका, जून 6 -- रानेश्वर। रानेश्वर थाना क्षेत्र के मयूराक्षी नदी के छोटाकामति बालू घाट का शनिवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। स्थानीय दुमका सांसद नलिन सोरेन ने बालू घाट का फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान मंच को संबोधन करते हुए सांसद नलिन ने इस डंपिंग यार्ड से इलाके को आसानी से बालू उपलब्ध होने की बात कही गई। साथ ही पर्याप्त मात्रा में बालू उत्खनन एवं परिवहन से इलाके में उत्पन्न बालू की किल्लत समाप्त होने एवं विभिन्न विकास योजना को गति मिलने की बात कही गई। अन्य वक्ताओं ने भी सभा को संबोधन किया। ज्ञात हो कि गत मंगलवार को जिला खनन पदाधिकारी आनन्द की देखरेख में बालू घाट से बालू उठाव एवं डंपिंग कार्य शुरू कर दिया गया था। और एस्बोलुस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड को बालू घाट की बंदोबस्ती दी गई है। और वैध ई चालान से बालू परिवह...