बरेली, अप्रैल 28 -- गेंहू खरीद में गड़बडी की शिकायतों पर मंगलवार को सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने उपमंडी स्थल में खुले गेंहू क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान वह क्षेत्रीय विष्णन अधिकारी पर खूब भड़के। उन्होंने साफ क्षेत्रीय विप्णन अधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि गेंहू क्रय केन्द्रों पर किसानों ने रुपये वसूलने की शिकायतें मिल रहीं हैं। कार्रवाई से बचोगे नही। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों का निरीक्षण करने के साथ ही वहां मौजूद किसानों से भी जानकारी ली। मंगलवार की शाम सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने उप मंडी स्थल में खोले गए गेंहू क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- गेहूं खरीद का लक्ष्य हुआ कम, बैचने वाले किसानों की संख्या बढ़ी उन्होंने क्षेत्रीय विप्णन अधिकारी अरविंद कुमार राठी की फटकार...