दुमका, जून 7 -- दुमका, प्रतिनिधि। लोकसभा सांसद ने अपने आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में 11 लाभुकों को मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत सहायता राशि के चेक वितरित किए। जरूरतमंद लाभुकों को इलाज, आपदा और अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में आर्थिक मदद के लिए यह राशि प्रदान की गई।कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। गंभीर बीमारी, दुर्घटना या प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को राज्य सरकार इस कोष से त्वरित मदद देती है। उन्होंने लाभुकों को आश्वस्त किया कि पात्र लोगों को इस योजना का लाभ मिलता रहे, इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...