पलामू, मई 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पाटन प्रखंड के कांके गांव में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए आकाश कुमार पांडेय की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा किया गया। इस दौरान सांसद विष्णु दयाल राम सहित बड़ी संख्या में लोगों ने दिवंगत की आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। आकाश कुमार पांडेय, भाजपा नेता ईश्वरी पांडे के ज्येष्ठ पुत्र थे, जिनका निधन 25 अप्रैल को एक सड़क दुर्घटना में हो गई था। उनके असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। श्रद्धांजलि सभा में पलामू सांसद ने कहा कि आकाश पांडे एक होनहार एवं ऊर्जावान नवयुवक थे। उनके असमय निधन से समाज ने एक प्रतिभाशाली युवा को खो दिया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में वे पूरी संवेदना के साथ शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं। वरिष्...