आजमगढ़, जून 6 -- आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा जनपद द्वारा छह जून को शाम चार बजे शहर के अराजाबाग स्थित बंधन प्वाइंट मैरेज हॉल में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजमगढ़ सदर सांसद धर्मेद्र यादव होंगे। वहीं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव एवं जिला पंचायत परिषद के अध्यक्ष विजय यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजक चंद्रभान प्रजापति (एडवोकेट) ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...