आजमगढ़, अगस्त 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट चौराहे पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंका। संसद भवन के बाहर रामजन्मभूमि मंदिर के चढ़ावा को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक कृपामणि तिवारी के नेतृत्व में शनिवार की दोपहर आक्रोशित कार्यकर्ता हाथ में पुतला लेकर कलक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचे। वे आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव और बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंकने का प्रयास करने लगे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पुलिस ने भाजपाइयों को सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंकने से रोका तभी सिविल लाइंस चौकी प्रभारी सहयोगी पुलिसकर्मि...