रुडकी, जून 3 -- चौधरी बालचंद सैनी इंटर कॉलेज, ढंडेरी ख्वाजीपुर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जसवंत सैनी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने तथा अच्छा नागरिक बनने का संदेश दिया। जसवंत सैनी ने कहा कि सफलता का कोई विकल्प नहीं है और विद्यार्थियों को परिश्रम के साथ आगे बढ़ना चाहिए। यह भी पढ़ें- रुड़की में परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मान...