देहरादून, अप्रैल 28 -- फोटो देहरादून। हरिद्वार के सांसद एवं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को राजपुर रोड स्थित मैक्स अस्पताल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बीसी खंडूरी का हाल जाना। वरिष्ठ चिकित्सकों से उनके उपचार और स्वास्थ्य में हो रहे सुधार की जानकारी ली। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अस्पताल में भर्ती खंडूरी के परिजनों और डॉक्टरों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि खंडूरी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और उम्मीद है कि वह जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होकर घर लौटेंगे। इस दौरान खंडूरी के पुत्र मनीष खंडूरी और दून के पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...