हजारीबाग, मई 3 -- बड़कागांव , प्रतिनिधि बड़कागांव प्रखंड के सिकरी पंचायत से सांसद तीर्थ दर्शन यात्रा का 59वां जत्था रविवार को श्रद्धा और उत्साह के माहौल में रवाना किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों जनप्रतिनिधियों, सैकड़ों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जयकारों के साथ तीर्थ यात्रियों को भावभीनी विदाई दी। संबोधित करते हुए हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि वृद्ध और असहाय लोगों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। आगे उन्होंने कहा, भगवान जब तक हमें शक्ति देंगे, तब तक हम असहाय और वृद्धजनों की सेवा करते रहेंगे। हम केवल सांसद ही नहीं, बल्कि एक बेटे के रूप में पहले भी आपके साथ खड़े थे और आगे भी खड़े रहेंगे। इस अवसर पर 65 तीर्थ यात्रियों का जत्था सांसद प्रतिनिधि के नेतृत्व में रवाना किया गया। रवाना होने से पहले कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.