हजारीबाग, नवम्बर 22 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। सांसद मनीष जायसवाल ने सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के तहत एक जत्थे को शनिवार की सुबह चार धाम यात्रा के लिए रवाना किया। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या एक और दो स्थित कोलघट्टी क्षेत्र से 65 तीर्थयात्रियों का यह जत्था पूरे उत्साह के साथ तीर्थयात्रा के लिए निकला। कोलघट्टी दुर्गा मंडप में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सांसद मनीष जायसवाल उपस्थित हुए। उन्होंने तीर्थयात्रियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सांकेतिक रूप से उनके पांव पखारकर आशीर्वाद लिया। तीर्थयात्रियों को संबोधित करते हुए सांसद ने यात्रा के उद्देश्य और सुखद यात्रा के नियमों की विस्तृत जानकारी दी और उनके मंगलमय सफर की कामना की। जत्था पहले अयोध्या मंदिर का दर्शन करेगा और उसके बाद अन्य मंदिरों का भ्रमण कराया जाएगा । इस मौके पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.