दुमका, जनवरी 29 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ निशिकांत दुबे का जन्मदिन बुधवार को उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हंसडीहा स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सांसद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और सांसद के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. दुबे जनसेवा के प्रति सदैव समर्पित रहे हैं और उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा। जन्मदिन के अवसर पर लोगों ने दूरभाष एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी सांसद को बधाइयां दीं। मौके पर हंसडीहा मंडल सांसद प्रतिनिधि पंक...