कन्नौज, मार्च 26 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। एक युवक द्वारा समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव की स्टोरी लगाई गई। जिस पर एक युवक ने आपत्ति जनक टिप्पणी कर दी। इसी टिप्पणी पर जब युवक ने कुछ कहा तो उसे गाली गलौज करके अपमानित किया गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम पाहला निवासी आशीष कुमार पुत्र रामबाबू ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि गत 22 मार्च को उसके मित्र धर्मेंद्र राजपूत पुत्र आसाराम निवासी डिगसरा ने अपने मोबाइल फोन पर महिला दिवस के अवसर पर सपा सांसद डिंपल यादव की स्टोरी लगाई थी। जिस पर थाना ठठिया के ग्राम तहसीपुर निवासी महाराज सिंह उर्फ संदीप कटियार ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। बुधवार को ग्राम जलालाबाद में उसने महाराज सिंह से आपत्तिजनक कमेंट के बारे में कहा तो उसने गाली गलौज क...