सुल्तानपुर, जनवरी 15 -- गोसाईंगज,संवाददाता। समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन गुरुवार को पाण्डेयबाबा बाजार में सपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया गया। यहां कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र को 51 ली. दूध से नहलाकर जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। मुख्य अतिथि सदर विधानसभा से पूर्व सपा विधायक अरुण वर्मा ने कहा कि सांसद डिंपल यादव संघर्ष, संवेदना और सेवा की मिसाल हैं। सूर्यलाल यादव ने कहा कि डिंपल यादव का जनसेवा के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। व्यवस्थापक राजकिशोर यादव व उत्तम यादव रहे। संचालन वेदप्रकाश ने किया। यहां पर भाग्यमती, सपा जिला महिला अध्यक्ष शारदा यादव, बीरू सिंह,अज्जू यादव,अमित यादव रहे। उधर डफलपुर में भी डिम्पल यादव का जन्मदिन मनाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.