प्रयागराज, दिसम्बर 18 -- यूपी की नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद पिछले कुछ समय से डॉक्टर रोहिणी घावरी के आरोपों से घिरे हुए हैं। इस बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट से सांसद चंद्रशेखर को झटका लगा है। चंद्रशेखर के विरुद्ध सहारनपुर दंगों से संबंधित एफआईआर और उनके आधार पर लंबित आपराधिक कार्यवाही रद्द करने से हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति समीर जैन ने दिया है। कोर्ट ने कहा कि एक ही दिन की विभिन्न घटनाओं के लिए अलग अलग एफआईआर दर्ज की जा सकती हैं। सहारनपुर के कोतवाली देहात थानाक्षेत्र में नौ मई 2017 को हिंसा और आगजनी के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर पथराव, आगजनी व सरकारी अधिकारियों पर हमले का आरोप लगाया था। इसके बाद उसी दिन अन्य एफआईआर भी दर्ज की गईं, जिनमें निजी संपत्ति के नुकसान, भवन में आगजनी और पुलिसकर्म...