बिजनौर, मार्च 7 -- धामपुर। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले दो प्रतिभाशाली युवाओं के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सांसद ने दोनों सफल अभ्यर्थियों को युवाओं के लिए प्रेरणा बताते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श नगर कॉलोनी निवासी शगुन कौशल ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर सांसद चंद्रशेखर आजाद उनके आवास पर पहुंचे और शगुन कौशल व उनके परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और समर्पण से हासिल की गई यह सफलता क्षेत्र के युवाओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.