एटा, दिसम्बर 10 -- पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में चल रही सांसद खेल स्पर्धा में पहली बार 35 हजार खिलाड़ियों ने रिकार्ड पंजीकरण कराया है। इतनी बड़ी तादात में जनपद में आयोजित होने वाली किसी भी खेल प्रतियोगिताओं में अब तक खिलाड़ियों का पंजीकरण नहीं हुआ है। उप क्रीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट ने बताया कि सांसद खेल स्पर्धा जनपद में छह से 25 दिसंबर तक आयोजित करायी जा रही है। प्रतियोगिता में एटा संसदीय क्षेत्र की पांच विधानसभा के खिलाडियों ने 35 हजार पंजीकरण कराया गया है। इसमें एटा और मारहरा विधानसभा क्षेत्र, कासगंज जनपद की कासगंज, अमांपुर, पटियाली विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। दोनों जनपदों के विधानसभा क्षेत्र से इतनी बड़ी तादात में खिलाडियों का पंजीकरण होने से जिला खेल कार्यालय काफी उत्साहित है। पंजीकरण कराने वाले खिलाड़ियों को मैराथन दौड़, कबड्डी, ...