आजमगढ़, मार्च 7 -- आजमगढ़। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सुल्तान सिंह ने बताया कि वर्ष 2025-26 में 'उप्र ग्रामीण खेल लीग' के अंतर्गत 'सांसद खेल स्पर्धा' ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन आठ मार्च को सुखदेव पहलवान स्टेडियम में किया जाएगा। ट्रायल प्रतियोगिता में विधानसभा स्तर पर आयोजित 'विधायक खेल स्पर्धा' में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी 13 व 14 मार्च को वाराणसी में आयोजित जोन स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...