एटा, दिसम्बर 13 -- शनिवार को पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में बालक सीनियर, जूनियर वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित हुई, जिसमें कुल 50 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। उप क्रीड़ाधिकारी पूजा भट‌्ट ने विजेता खिलाडियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि शनिवार को सीनियर, जूनियर वर्ग की बालक वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में 50 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया है। सीनियर पुरुष वर्ग सिंगल में शिवम प्रथम, अजय द्वितीय, प्रिंस-विशाल तृतीय रहे। डबल्स में अजय-शिवम प्रथम, कौशल-अंशुमान द्वितीय, राजीव-लखन, हशान-जरीफ तृतीय रहे। जूनियर वर्ग बालक वर्ग सिंगल में रितिक प्रथम, सक्षम द्वितीय, मयंक-सुशांत तृतीय रहे। डबल्स में सक्षम-सुशांत प्रथम, देवांश-रितिक द्वितीय एवं प्रतीक-मयंक, अभिषेक-कृष्णा तृतीय रहे। प्रतियोगिता में ...