देवघर, दिसम्बर 26 -- देवघर कार्यालय संवाददाता वास्तव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हर तबके और हर वर्ग से जुड़ते हैं, यह अद्भुत है। वह खिलाड़ियों से भी मिलते, बात करते और हौसलाअफजाई करते हैं। परीक्षा के दौरान बच्चों से भी जुड़ते हैं। किसान और कारीगरों के साथ भी जुड़ते हैं। उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को देवघर के इंडोर स्टेडिमय में सांसद खेल महोत्सव के समापन के अवसर पर अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि यह सबका साथ और सबका विकास का आधार है। वर्ष- 2047 तक भारत विकसित बनेगा, यह संकल्प का प्रमाण है। कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेलना-कूदना सबसे जरुरी है। सात हजार बच्चों ने सांसद खेल महोत्सव में भाग लिया जो असाधारण है। कहा कि यह केवल गोड्डा ही नहीं हर जगह जो खेल के प्रति जुनून पैदा हुआ है उसका प्रमाण है। ...