साहिबगंज, दिसम्बर 23 -- साहिबगंज। सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत सोमवार को ओपन कुश्ती प्रतियोगिता (पुरुष व महिला) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन शहर के सिदो कान्हू स्टेडियम में मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने नारियल फोड़कर किया। यह आयोजन राज्यसभा सांसद आदित्य साहू की पहल पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उद्घाटन के मौके पर बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर युवाओं में खेल के प्रति समर्पण को देखते उनकी प्रतिभा निखारने को यह कार्यक्रम कराया जा रहा है। इससे खिलाड़ियों की प्रतिभा प्रादेशिक व राष्ट्रीय स्तर पर उभर सके। इससे राजमहल लोकसभा का गौरव बढ़ाने का काम भी होगा। कार्यक्रम के दौरान कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.