अलीगढ़, दिसम्बर 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत कोल विधानसभा क्षेत्र की खेल प्रतियोगिताएं दूसरे दिन भी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में कराई गई। जिसमें खिलाड़ियों ने कुश्ती, खो-खो, रस्साकसी एवं वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिताएं कराई गई। कुश्ती प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 48 किग्रा में कृष्णा सैनी, 55 किग्रा में रोहित कुमार, 65 किग्रा में विकास कुमार, 74 किग्रा में अमन, 86 किग्रा विनीत कुमार प्रथम रहे। बालिका वर्ग में 55 किग्रा में शिव कुमारी प्रथम रही। खो-खो प्रतियोगिता में कुल 37 टीमों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में रेंज हिल स्कूल विजेता रहा। सीनियर महिला वर्ग में चिरंजी लाल इंटर कॉलेज विजेता रहा। जूनियर बालक वर्ग में भगत सिंह क्लब बड़ागांव विजेता रहा। जूनियर बालिका वर्ग चिरंजी लाल बालिका इंटर कॉलेज विजेता रहा। निर्णा...