रांची, दिसम्बर 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। सांसद खेल महोत्सव ने रांची में जबरदस्त उत्साह का माहौल बना दिया है। 21 सितंबर से शुरू हुए महोत्सव का समापन 25 दिसंबर को ओटीसी मैदान में एक भव्य समारोह के साथ किया जाएगा। रविवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ ने अरगोड़ा स्थित कार्यालय में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे और युवाओं को संबोधित करेंगे। महोत्सव में साइक्लोथॉन, मैराथन, फुटबॉल, तीरंदाजी, वुशू और लॉन बॉल जैसे खेलों का आयोजन सभी विधानसभा क्षेत्रों में किया गया। समापन समारोह में सभी विधानसभा क्षेत्र और लोकसभा क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...