गढ़वा, सितम्बर 8 -- गढ़वा। पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दोनों जिलों पलामू एवं गढ़वा में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। उसके लिए 29 अगस्त से 20 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि है। सांसद खेल महोत्सव में शामिल होने के लिए सभी खेल प्रेमियों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। सभी खेल प्रेमी अविलंब विभिन्न खेलों के अंतर्गत अधिक से अधिक संख्या में वेबसाइट www.sansadkhelmahotsav.in पर रजिस्ट्रेशन कराने का कष्ट करेंगे। यह जानकारी सांसद वीडी राम के निजी सचिव अलख दुबे ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...