पलामू, दिसम्बर 23 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। सांसद खेल महोत्सव-2025 का समापन 25 दिसंबर को मेदिनीनगर के टाउन हाल में कार्यक्रम कर किया जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके पूर्व 24 दिसंबर को पुलिस लाइन स्टेडियम में महिला और पुरुष फुटबॉल टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने मंगलवार को मेदिनीनगर स्थित आवास पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, मीडिया प्रभारी शिवकुमार मिश्र और खेल प्रशिक्षक प्रसेनजीत दासगुप्ता के साथ प्रेसवार्ता कर उक्त जानकारी दी। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री की की प्रेरणा से पूरे देश में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत पलामू संसदीय क्षेत्र में अभूतपूर्व भागीदारी दर्ज की गई। पलामू एवं गढ़वा जिले को मिलाकर 12,208 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.