मोतिहारी, दिसम्बर 19 -- सुगौली। सुगौली में आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव 2025 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में भाग लेने को लेकर प्रशासन अलर्ट है। डीएम सौरभ जोरवाल सहित अन्य अधिकारी व विधायक राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का शुक्रवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मैदान की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, खिलाड़ियों व दर्शकों की सुविधाओं सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खेल महोत्सव में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्य...