जमशेदपुर, दिसम्बर 5 -- जमशेदपुर। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत मोहन आहूजा स्टेडियम में तीन दिन तक चलने वाली बैडमिंटन प्रतियोगिता की शुरुआत उत्साह और उमंग के बीच गुरुवार को हुई। इस प्रतियोगिता में शहर के अलग-अलग स्कूलों और खेल संस्थानों से लगभग 600 बच्चों ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा स्टेडियम बच्चों के जोश, खेलभावना और प्रतिस्पर्धा से भर उठा। खेल प्रशिक्षक और अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और बताया कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना, प्रतिभाओं को मंच देना और स्वस्थ समाज की दिशा में सकारात्मक कदम उठाना है। 600 प्रतिभागियों की भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.