रांची, दिसम्बर 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। सांसद खेल महोत्सव के तहत रविवार को रांची ग्रामीण भाजपा और रांची महानगर के बीच फुटबॉल एवं क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। फुटबॉल का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और निर्धारित 90 मिनट का खेल 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। रांची ग्रामीण की ओर से सुप्रेश महतो ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई, वहीं रांची महानगर की ओर से संतोष कुमार ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया। वहीं, भाजपा रांची महानगर और रांची ग्रामीण के बीच क्रिकेट मैच भी खेला गया। उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची महानगर ने निर्धारित 12 ओवरों में 114 रन बनाए। जवाब में रांची ग्रामीण की टीम महज 100 रनों पर सिमट गई। भाजपा महानगर ने 14 रनों से जीत दर्ज की। महानगर टीम का नेतृत्व अध्यक्ष वरुण स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.