बुलंदशहर, मई 9 -- कस्बे के ग्राम किसौला स्थित एलिंगुवा पब्लिक स्कूल में बीते दिनों सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को शनिवार को सम्मानित किया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 10 छात्र व 10 छात्राओं को टीशर्ट देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। खेलों में खो खो, वॉलीबॉल, विभिन्न प्रकार की दौड़ सहित अनेक खेल कराये गये। जिसमें आस पास के कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। शनिवार को आयोजक मण्डल के प्रतिनिधियों की तरफ से टीशर्ट देकर बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान एलिंगुवा के चेयरमैन विपिन त्यागी, विजय लोधी, विक्रांत त्यागी, परमात्मा शरण त्यागी, प्रदीप त्यागी मौजूद रहे। प्रिंसिपल राकेश कुमार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...