सांसद को बताए बिना हरदोई स्टेशन पर काम शुरू होने से उठे सवाल
हरदोई, अगस्त 16 -- हरदोई, संवाददाता। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हरदोई रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों में डिजाइन को लेकर रेलवे प्रशासन और सांसद जयप्रकाश रावत के बीच मतभेद का मामला अब तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। रेलवे की ओर से दिए गए लिखित स्पष्टीकरण में दो बार कहा गया था कि संशोधित डिजाइन को अंतिम रूप देने के बाद सांसद को अवगत कराया जाएगा और सक्षम स्तर से अनुमोदन एवं सहमति मिलने के बाद ही कार्य कराया जाएगा। दरअसल, स्टेशन भवन के डिजाइन में किए जा रहे संशोधनों को लेकर सांसद जयप्रकाश रावत ने रेलवे अधिकारियों के समक्ष आपत्ति जताई थी। सांसद ने फोन पर अधिकारियों से वार्ता कर डिजाइन में बदलाव पर नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद रेलवे प्रशासन की ओर से लिखित जवाब दिया गया था। रेलवे के पत्र में बताया गया था कि स्टेशन भवन का वर्तमान डिजाइन पुनर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.