बागपत, जून 30 -- बागपत। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने सोमवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय स्थित महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें अव्यवस्था मिली। वहीं खुले में हुए प्रसव और रिश्वत मांगने के आरोपों की खबरें प्रकाशित होने के बाद डीएम द्वारा अस्पताल का निरीक्षण न करने पर नाराजगी जताई। सांसद को वार्ड खाली मिले और लिफ्ट खराब पाई गई। सांसद ने कहा कि लापरवाही बरतने वाली संस्था पर तत्काल मुकदमा दर्ज कराएं। महिला अस्पताल में गत दिनों खुले में प्रसव हो गया था और कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। सोमवार को सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान महिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने डिलीवरी के बारे में पूछा। चिकित्सकों ने बताया कि कभी पांच-छह तो कभी 15 तक डिलीवरी हो जाती हैं। पूर्व में दो महिला डॉक्टर नौकरी छोड़ चुकी हैं।...