लातेहार, अप्रैल 7 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के गढ़वाटांड़ में सांसद कोटा मद के पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य कई दिनों से बन्द है। उसका निर्माण कार्य शुरू नही हो पा रहा है। बता दे कि बिना ईंट सोलिंग किये पीसीसी सड़क निर्माण कराने की कोशिश का महिलाओं ने कड़ा विरोध किया था और निर्माण कार्य को बन्द करा दिया है। इसके बाद से सड़क निर्माण का कार्य बन्द है। ईंट सोलिंग कर पीसीसी सड़क निर्माण को शुरू कराना जरूरी नही समझा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...