सांसद के सेवा केंद्र पर रसोईया ने मैनेजर पर चाकू से हमला बोला
अमरोहा, अप्रैल 30 -- क्षेत्रीय सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर के सेवा केंद्र पर तैनात रसोईया ने मामूली कहासुनी के दौरान मैनेजर पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू से चेहरे व सिर पर कई वार किए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमले में लहूलुहान मैनेजर को जिला अस्पताल में भर्ती करा उपचार दिलाया। मामले में पुलिस ने आरोपी रसोईया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना रजबपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर गांव झनकपुरी स्थित सांसद कंवर सिंह तंवर के सेवा केंद्र की है। हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव हिरणपुरा निवासी श्यामवीर इस सेवा केंद्र पर बतौर मैनेजर सांसद का कामकाज देखते हैं तथा सैदनगली निवासी अमरीश सैनी रसोईया की नौकरी करता है। मैनेजर श्यामवीर की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक बुधवार दोपहर में लगभग 2:30 बजे वह सेवा केंद्र में ही मौजूद थे। उसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.