पलामू, मई 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चतरा के सांसद कालीचरण सिंह के सीएसआर प्रस्ताव के तहत पलामू जिले के 10 स्कूलों में वाटर कूलर एवं प्यूरीफायर अधिष्ठापित की जाएगी। स्कूलों में बिजली-पानी की समुचित व्यवस्था है, वैसे स्कूलों में ही वाटर कूलर एवं प्यूरीफायर अधिष्ठापित की जाएगी। पलामू जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने कनीय अभियंता के भौतिक सत्यापन एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के समर्पित प्रतिवेदन के अनुसार प्रस्तावित सूची जिन 10 स्कूलों में रनिंग वाटर और बिजली की सुविधा पूर्ण है, उसकी सूची समर्पित कर दी गई है। जिन 10 स्कूलों का चयन वाटर कूलर एवं प्यूरीफायर अधिष्ठापित करने के लिए किया गया है, इसमे लेस्लीगंज प्रखंड के दो, पांकी के चार, मनातू के एक, तरहसी प्रखंड के एक और सतबरवा प्रखंड के एक स्कूल का चयन किया ग...