नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के शिलान्यास कार्यक्रम में डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल के सामने मंच पर मारपीट और भाजपा नेता पर कथित हमले के मामले में ढेबरुआ पुलिस ने छह नामजद और दो दर्जन अज्ञात पर जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ गोरखपुर के क्षेत्रीय सह-संयोजक की तहरीर पर केस दर्ज हुआ है। इस घटना की वजह से विधानसभा चुनाव से पहले सिद्धार्थनगर की सियासत गरम हो गई है। सिद्धार्थनगर के क्षेत्रीय सह-संयोजक और बढ़नी कस्बा निवासी प्रदीप कुमार ने तहरीर दी थी कि 21 नवंबर को दोपहर लगभग 12:30 बजे सीएचसी बढ़नी के शिलान्यास कार्यक्रम में वह मंच पर थे। विधायक विनय वर्मा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आम नागरिक, सरकारी विभागों क...