सांसद के सवाल के बाद बढ़ी इंटर्नशिप राशि, फिर भी योजना पर सवाल
बरेली, मार्च 24 -- प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत युवाओं को दी जाने वाली आर्थिक सहायता में वृद्धि की गई है, लेकिन इसके बावजूद योजना की प्रभावशीलता और क्रियान्वयन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पहले जहां इंटर्नशिप के लिए करीब 5000 रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जा रही थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 9000 रुपये कर दिया गया है। कॉरपोरेट राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने जानकारी दी कि मार्च 2026 से लागू इस संशोधित व्यवस्था के तहत 8100 रुपये केंद्र सरकार और 900 रुपये संबंधित कंपनियों द्वारा दिए जाएंगे। यह बदलाव उस समय किया गया, जब आंवला से सपा सांसद नीरज मौर्य ने संसद में यह मुद्दा उठाया था कि 5000 रुपये प्रतिमाह की राशि के साथ महानगरों में इंटर्नशिप करना युवाओं के लिए व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने कहा था कि इससे ग्रामीण और छोटे शहरों के युवाओं के अवसर सीमित ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.