रांची, अगस्त 19 -- खूंटी, संवाददाता। सांसद कालीचरण मुंडा के आधिकारिक लेटर पैड के कथित रूप से बिना अनुमति उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। सांसद कार्यालय के निजी सहायक विजय स्वांसी ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि कुछ पत्र और दस्तावेज ऐसे सामने आए हैं, जिन्हें प्रथम दृष्टया सांसद कार्यालय से जारी पत्र के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जबकि सांसद की जानकारी या अनुमति से ऐसे कोई पत्र जारी नहीं किए गए हैं। कार्यालय ने संबंधित पत्रों की प्रतियां और उपलब्ध साक्ष्य पुलिस को सौंपते हुए शीघ्र जांच की मांग की है। विजय स्वांसी ने कहा कि सांसद के नाम, पदनाम और आधिकारिक लेटर पैड का अनधिकृत इस्तेमाल किसी भी परिस्थिति में स्वीकार न...