सुल्तानपुर, अप्रैल 17 -- सुलतानपुर। 18 साल पूर्व बिजली-पानी की समस्या को लेकर सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन और रोड जाम के मामले में दरोगा आरपी कटियार की गवाही शुक्रवार दर्ज की गई। मामले में राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पूर्व विधायक अनूप संडा समेत कई अन्य आरोपी हैं। उधर प्रशासन की अनुमति के बिना चुनावी जनसभा कर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोपी लम्भुआ विधायक सीताराम वर्मा के केस में एमपी- एमएलए कोर्ट में सुनवाई चार मई के लिए टल गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...