हमीरपुर, मई 16 -- हमीरपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी के बाद से भाजपा के निशाने पर आए सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी को प्रशासन ने 17 मई को जनपद मुख्यालय और कुरारा भ्रमण करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। सांसद ढाई सौ गाड़ियों और सैकड़ों समर्थकों के साथ भ्रमण पर आने वाले थे। सांसद ने यह कदम 12 मई को सदर नगर पालिका के चेयरमैन कुलदीप निषाद के उस बयान के बाद उठाया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि सांसद अगर अपने बयान पर माफी नहीं मांगेंगे तो संसदीय क्षेत्र में जहां भ्रमण पर निकलेंगे तो कार्यकर्ता उन्हें पीटेंगे। इस बयान के बाद से संसदीय क्षेत्र सहित आसपास के जनपदों में राजनीति भी गरमाई हुई है। सोशल मीडिया पर भी सपा-भाजपा के समर्थक आपस में भिड़े पड़े हैं। यह भी पढ़ें- चेयरमैन के खिलाफ एफआईआर की मांग, प्रदर्शन...