सांसद के प्रयास हुए सफल, 22 मई से दुमका-दिल्ली ट्रेन का परिचालन शुरू
दुमका, मई 17 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि।दुमका सांसद नलिन सोरेन के निरंतर प्रयास, मजबूत पहल और सदन में लगातार उठाई गई जनभावनाओं की आवाज का परिणाम है कि अब दुमका से देश की राजधानी दिल्ली तक रेल संपर्क का मार्ग आसान होगी। संताल परगना जैसे लंबे समय से उपेक्षित और पिछड़े क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद नलिन सोरेन ने हमेशा गंभीरता से कार्य किया। उन्होंने संसद में दुमका को दिल्ली से जोड़ने के साथ-साथ दक्षिण भारत के राज्यों केरल और तमिलनाडु से भी बेहतर रेल संपर्क स्थापित करने की मांग रखी, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों, मजदूरों, व्यवसायियों और आम जनता को सीधा लाभ मिल सके। यह केवल एक ट्रेन नहीं, बल्कि संताल परगना के विकास, रोजगार, शिक्षा, व्यापार और पर्यटन के नए द्वार खोलने वाला कदम है। दुमका सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि वर्षों पुरानी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.