घाटशिला, फरवरी 16 -- बहरागोड़ा। रविवार को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के जन्मदिन के अवसर पर बहरागोड़ा विधानसभा के माटिहाना पंचायत अंतर्गत काटशोल गांव में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के युवा नेता चंदन सीट के नेतृत्व में सैकड़ों बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री (कॉपी, पेन, पेंसिल) और मिठाइयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता दुर्गा मानकी, महादेव बैठा, पंचायत के उप मुखिया देव पैड़ा, अभिजीत कुईला, टुना नायक समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.