कानपुर, अप्रैल 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के रहने वाले दिव्यांश की लखनऊ में हुई हत्या केस और फतेहपुर के सांसद नरेश उत्तम पटेल के कानपुर स्थित घर के बाहर की गई अभद्रता के विरोध में सपा का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से मिला। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इसमें सपा के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद मौजूद रहे। पहले प्रकरण में बताया गया कि 17 अप्रैल को फतेहपुर से सपा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के कानपुर नगर स्थित निजी आवास के गेट पर उनकी गैर मौजूदगी में अराजकतत्वों ने अभद्रता की। यह भी पढ़ें- मासूम के शरीर पर मिलीं 43 चोटें, 11 बार दागी गई सिगरेट गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, जबरन घर में घुसने का प्रयास, पोस्टर-बैनर फाड़ना और महापुरुषों के चित्...