सांसद के गार्ड की पिस्टल ही नहीं, 35 गोली व हस्ताक्षर वाले लेटर पैड की खोज में जुटी पुलिस
भागलपुर, जून 10 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। सांसद अजय मंडल के हटिया रोड बैंक कॉलोनी स्थित कार्यालय से उनके सरकारी सुरक्षा गार्ड की पिस्टल ही नहीं 35 राउंड गोली भी चोर उड़ा ले गए थे। सांसद ने तिलकामांझी थाने में दिए लिखित आवेदन में इसकी जानकारी दी है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि कार्यालय से उनका हस्ताक्षर युक्त ब्लैंक लेटर पैड भी चोरी हो गई है। कंप्यूटर सिस्टम और डीवीआर की भी चोरी हुई है। कार्यालय में हुई चोरी के बाद पुलिस की कई टीम आरोपियों की पहचान और चोरी हुए सामान की बरामदगी में जुट गई है। सांसद के कार्यालय के आसपास कई जगहों पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला है लेकिन आरोपी पहचान में नहीं आ सके हैं। सांसद ने भी आशंका जताई है कि उनके ब्लैंक लेटर हेड का दुरुपयोग भी हो सकता है। यह भी पढ़ें- सांसद कार्यालय से पिस्टल चोरी मामले में पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.