हाथरस, अप्रैल 29 -- हाथरस, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के संस्थापक ने टीएमसी के एक सांसद के खिलाफ सदर कोतवाली व एसपी के यहां तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि टीएमसी सांसद ने एक आईपीएस अधिकारी के चरित्र हनन का आरोप लगाया है। दीपक शर्मा ने तहरीर देते हुए कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स देखते समय उनकी नजर एक पोस्ट पर पड़ी। इस पोस्ट में महुआ मोइत्रा ने आईपीएस अजयपाल शर्मा को टैग करते हुए अश्लील वीडियो उनकी उपस्थित का दावा किया था। कहा है कि महुआ मोइत्रा ने ने अजयपाल शर्मा को फंटा और फेयर एंड लवली बबुआ जैसे आपत्तिजनक शब्दों से संबोधित किया गया है। यह भी पढ़ें- टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर डीपफेक वीडियो फैलाने का आरोप दीपक शर्मा ने इसे आईपीएस अधिकारी के चरित्र हनन के प्रयास किया है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई...